फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एसएसपी करेंगे एडवोकेट स्टिकर का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
- बार एसोसिएशन देहरादून की पहल, विधि भवन में कल होगा कार्यक्रम
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। बार एसोसिएशन देहरादून ने अधिवक्ताओं की सुविधा और पहचान के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। एसोसिएशन ने विशेष रूप से एडवोकेट स्टिकर तैयार करवाए हैं, जो सिर्फ वाहन की आरसी जमा करने पर जारी किए जाएंगे। यह कदम उन लोगों पर लगाम लगाने के काम आएंगे, जो वकीलों की पहचान से जुड़े बाजार के स्टीकर अपनी कार या बाइक पर लगाकर दुरुपयोग करते हैं। बार के स्टीकर का विमोचन मंगलवार को एसएसपी अजय सिंह और एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह करेंगे। विमोचन कार्यक्रम दोपहर करीब एक बजे विधि भवन के सभागार में होगा। बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि यह एडवोकेट स्टिकर न केवल अधिवक्ताओं के पेशेवर सम्मान को दर्शाता है, बल्कि यह यातायात प्रबंधन में भी सहयोग करेगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं के वाहनों की आसानी से पहचान सुनिश्चित करना और उन्हें कोर्ट परिसर व शहर के विभिन्न हिस्सों में सुचारु आवाजाही में मदद प्रदान करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें