फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वीवीआईपी की सुरक्षा में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Iरक्षामंत्री राजनाथ सिंह के जनपद भ्रमण को लेकर सुरक्षा में नियुक्त पुलिस अधिकारियों को एसएसपी ने किया ब्रीफI
विज्ञापन




रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह ने सुरक्षा में नियुक्त सभी पुलिस अधिकारियों को रविवार को ब्रीफ किया। उन्होंने कहा कि वीवीआईपी सुरक्षा में लापरवाही हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।



एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि निर्धारित समय से पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर, अपनी ड्यूटी के संबंध में जानकारी प्राप्त कर लें। ड्यूटी स्थल व उसके आस-पास के स्थानों को भली-भांति चेक कर लिया जाए। कार्यक्रम स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों व उनके वाहनों को ही जाने की अनुमति दी जाए। ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न किया जाए और न ही बिना बताए अपने ड्यूटी प्वाइंट को छोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सादी ड्रेस में भी होगी तैनाती



एसएसपी ने नोडल पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सादी ड्रेस और वर्दी वाले दोनों पुलिस बलों को ब्रीफ कर लें। वीआईपी रूट प्रभारी को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से पूर्व ही संपूर्ण रूट व्यवस्था का भली प्रकार निरीक्षण कर मार्ग में हो रहे निर्माण कार्यों की किसी प्रकार की निर्माण सामग्री न पड़ी हो। नोडल अधिकारी तय करेंगे कि कार्यक्रम स्थल व उसके आसपास के क्षेत्र में ड्रोन का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें