फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चिंताहरण महादेव मंदिर में हुई महाआरती, 1100 दीये जलाए

विज्ञापन
विज्ञापन
Iराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में मंदिरों में की गई पूजा-अर्चनाI
विज्ञापन


छावनी बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर, लाखामंडल स्थित प्राचीन शिव मंदिर, खत बनगांव के चालदा देवता मंदिर, खत उपलगांव के टुंगरा मंदिर में सफाई अभियान चलाने के बाद विशेष पूजा अर्चना की गई। छावनी बाजार राम के रंग में नजर आया। शाम को चिंताहरण महादेव मंदिर में भजन कीर्तन हुआ। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में 1100 दीये जलाकर प्राण प्रतिष्ठा पर खुशी जताई।



इस मौके पर तीरथ कुकरेजा, विवेक अग्रवाल, आनंद राणा, अनिल चांदना, अंकित मोहल, मोनित दूसेजा, केसर चौहान, नारायण सिंह राणा आदि मौजूद रहे। कैराड़ स्थित महासू मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के साथ ही भंडारा भी हुआ। त्यूणी स्थित शिव मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा रहा। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने शोभायात्रा निकाली। जिसमें पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष प्रमेश रावत, गोविंद शर्मा, समाज सेवी चमन नायक, भरत सिंह भी शामिल हुए।
विज्ञापन


Iछात्र-छात्राओं ने निकाली नगर परिक्रमाI

बाबा भूमनशाह विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में साधना केंद्र आश्रम के सेवादार और ग्रामीण भी शामिल हुए। राम दरबार की झांकी के साथ नगर परिक्रमा निकाली गई। नगर परिक्रमा पर जगह जगह पुष्प वर्षा की गई। प्रसाद भी वितरित किया किया गया। यात्रा का शुभारंभ चंद्र स्वामी जी उदासीन ने किया। इस मौके पर स्वामी प्रेम विवेकानंद, अमृत दास, कृष्ण दास, स्वामी परमानंद, प्रधानाध्यापक दिलबर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रेवाड़ी। प्रभु श्रीराम की जयकार करते श्रद्धालु। संवाद

रेवाड़ी। प्रभु श्रीराम की जयकार करते श्रद्धालु। संवाद

रेवाड़ी। प्रभु श्रीराम की जयकार करते श्रद्धालु। संवाद

रेवाड़ी। प्रभु श्रीराम की जयकार करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें