फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पांच दिन में एक लाख से अधिक राम ध्वज की हुई बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपूरे शहर और हर हाथ में, बाइकों, स्कूटर और कार में लगे थे राम ध्वजI
विज्ञापन


श्रीराम के आगमन को लेकर जौनसार बावर और पछवादून में विशेष तैयारी की गई थी। इस दौरान सबसे अधिक बिक्री राम ध्वज और पटकों की हुई। शहर की अधिकांश दुकानों के बाहर राम ध्वज और पटके ही नजर आ रहे थे। पिछले पांच दिनों में राम ध्वज की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई। पछवादून क्षेत्र में करीब 150 दुकानों पर पांच दिनों में एक लाख से अधिक राम ध्वज की बिक्री हुई है।



सोमवार को सेलाकुई से लेकर कालसी तक तक सड़कों के किनारे राम ध्वज ही नजर आ थे। कोई प्रतिष्ठान ऐसा नहीं था, जिसमें राम ध्वज नहीं लगा होगा। वहीं कॉलोनियों और मोहल्लों में भी अधिकांश घरों पर राम ध्वज लगे थे। लोगों ने अपनी बाइक, स्कूटर और कार पर राम ध्वज लगा रखे थे। राम यात्रा में तो हजारों की संख्या में लोगों ने राम ध्वज हाथ में थाम रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेलाकुई और सहसपुर में 40 दुकानों पर राम ध्वज की की बिक्री हुई। वहीं विकासनगर, हरबर्टपुर, डाकपत्थर और कालसी में 110 दुकानों पर राम ध्वज उपलब्ध थे। व्यापारी शशांक ने बताया कि सबसे अधिक राम ध्वज की बिक्री रविवार को हुई। उन्होंने बताया कि राम यात्रा के लिए लोगों ने राम ध्वज खरीदें। उन्होंने बताया कि दुकानों पर पांच दिनों 500 से लेकर एक हजार राम ध्वज की बिक्री हुई। वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि चार पांच दिनों तक करीब एक लाख से अधिक राम ध्वज की बिक्री का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें