लेखक गांव संस्कृति और कला के रंग बिखेरने को तैयार है। यहां 3, 4 और 5 तारीख को स्पर्श हिमालय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। लेखक गांव की निदेशक विदुषी निशंक ने बताया कि लेखक गांव एक प्रेरणादायक पहल है, जिसे संस्कृति और कला को एक मंच देने के लिए समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा लेखक गांव एकमात्र साहित्य, संस्कृति, कला और नवोदित प्रतिभाओं को तराशने का काम कर रहा है। यहां नालंदा पुस्तकालय है। संजीवनी वाटिका है जिसमें 350 से अधिक औषधीय पौधे हैं। लेखक अतिथि गृह है।