I
I
I
I- 20 गांवों के किसान कर रहे डीएपी खाद का बेसब्री से इंतजारI
क्षेत्र में गन्ने की बुआई शुरू हो चुकी है, लेकिन डीएपी से गोदाम खाली होने से किसान चिंतित हैं। पिछले सप्ताह बादशाहपुर स्थित सहकारी समिति में 400 व उसके रानीमाजरा स्थित खाद गोदाम पर 400 बोरे डीएपी खाद आई थी। जिसे किसानों ने हाथों- हाथ खरीद लिया।
इन दिनों गन्ने की बुआई में डीएपी खाद की सख्त जरूरत है। बादशाहपुर स्थित सहकारी समिति में डीएपी खाद खत्म है। क्षेत्र के करीब 20 गांवों के किसान गन्ने की बुआई के लिए डीएपी खाद लेने के लिए सहकारी समिति के चक्कर काट रहे हैं। किसानों ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों से जल्द ही सहकारी समिति में डीएपी खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि डीएपी खाद नहीं होने से गन्ने की बुआई में देरी हो रही है।
शिवगढ़, फूलगढ़, गोविंदगढ़, दुर्गागढ़, नसीरपुर कलां, शाहपुर, चाणचक, शेरपुर, बादशाहपुर, धारीवाला, भट्टीपुर, भवापुर चमरावल, नई कुंडी, हरसीवाला, धारीवाला, टिकोला, जसोददरपुर, रानीमाजरा आदि गांवों के किसान सहकारी समितियों में डीएपी खाद आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Iसहकारी समिति में डीएपी खाद नहीं होने से किसान काफी परेशान हैं। इन दिनों गन्ने की बुआई में डीएपी खाद की सख्त जरूरत है।
I
I- महावीर सिंह, शाहपुर
I
I
I
Iजब भी किसानों को डीएपी खाद की जरूरत होती है। सहकारी समितियों से खाद नहीं मिलता है। समय पर खाद नहीं मिलने से फसल की बुआई में देरी होती है। - सुरवीर, बादशाहपुर
I
I
I
Iसहकारिता विभाग के अधिकारियों को सहकारी समिति में खाद वितरण में नियम निर्धारित करने चाहिए। जिससे सभी किसानों को खाद मिल सके।
I
I- जानी, नसीरपुर कलांI