फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे देवभूमि की पवित्रता काफी पसंद : त्रिपाठी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपरेड ग्राउंड में स्रोत महोत्सव के शुभारंभ पर पहुंचे अभिनेता पंकज त्रिपाठीI
विज्ञापन




तारा फाउंडेशन की ओर से परेड ग्राउंड में स्रोत महोत्सव का शुभारंभ किया गया। पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। पांडवाज से लेकर कई कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। अभिनेता पंकज त्रिपाठी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन




बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि जो यहां की पवित्रता है, वो मुझे काफी पसंद है। मसूरी में मैं चुपचाप घूमता हूं। कई बार पीड़ा होती है कि पर्यटक आते हैं और पहाड़ की पवित्रता नहीं समझते। यहां-वहां कूड़ा फेंक देते हैं। सभी को देवभूमि की पवित्रता का ख्याल रखना चाहिए। मेरी बचपन की स्मृतियां उत्तरकाशी से जुड़ी हुई हैं। कुछ लोग हमारे घर गंगाजल लेकर आते थे और पूजा कराते थे। अब मैंने उन्हें ढूंढा है, अगली बार में जब भी आऊंगा तो उनके घर जरूर जाऊंगा।
विज्ञापन


वहीं, महोत्सव में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए। इसमें लोगों ने मधुबनी पेटिंग, खानपान की चीजों और हस्तकला के उत्पाद को काफी पसंद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें