फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 24 घरों में पेयजल की समस्या पर जेई से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रकृति विहार, दौड़वाला (नौका) में पानी न आने की समस्या पर जल संस्थान ने संज्ञान लिया है। इस संबंध में जेई से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यहां पर पिछले नौ दिन से 24 परिवार पेयजल की समस्या से परेशान थे। पानी न आने की वजह से टैंकर मंगाकर काम चलाना पड़ रहा था। सोमवार को इस संबंध में अमर उजाला ने खबर भी प्रकाशित की है।
विज्ञापन




प्रकृति विहार दौड़वाला (नौका) में पिछले नौ दिन से पानी न आने के बाद स्थानीय निवासियों ने बंगाली कोठी स्थित जल संस्थान के कार्यालय में कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अमर उजाला को समस्या बताई। अमर उजाला ने खबर लिखते समय जल संस्थान से बात की तो जल संस्थान के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पेयजल आपूर्ति का वीडियो भेजा। हालांकि स्थानीय निवासियों का कहना है कि अमर उजाला की ओर से समस्या पूछने पर जल संस्थान ने संज्ञान लिया है और पेयजल आपूर्ति शुरू की है। इससे पहले नौ दिन से पानी नहीं आ रहा था। जल संस्थान पित्थूवाला के अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र नौटियाल ने बताया कि रविवार शाम को जल संस्थान की टीम ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया था। इस दौरान पेयजल आपूर्ति हो रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें