फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लेखन में सोनिया और प्रश्नोत्तरी में रोहन सिंह रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

चकराता। गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में जंतु विज्ञान विभागीय परिषद के तहत बढ़ते वायु प्रदूषण पर निबंध लेखन और जलवायु परिवर्तन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध लेखन में सोनिया पहले, रोहन सिंह दूसरे और निधि खन्ना तीसरे स्थान पर रही। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रोहन सिंह ने पहला, सोनिया ने दूसरा और निधि खन्ना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. मंजू अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के उचित संरक्षण के लिए पर्यावरण पर प्रदूषण के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता होना बहुत आवश्यक है। जंतु विज्ञान की विभाग अध्यक्ष डॉ. शैलजा रावत ने प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं का आभार जताया और उन्हें आने वाले युग का सूत्रधारक बताया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें