फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronase: जरूरतमंदों की मददगर बनी सोनिया रसोई, हर रोज गरीबों को बंट रहा भोजन

Thu, 09 Apr 2020 12:30 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून के वार्ड नंबर 17 चुक्खुवाला में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के दिशा निर्देश पर कोरोना महामारी के चलते परेशान 500 से ज्यादा जरूरतमंद लोगों, मजदूरों तक हर रोज भोजन पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन


इसके लिए सोनिया रसोई तैयार की गई है। वहीं, जरूरतमंद लोगों को राशन की भी व्यवस्था कराई जा रही है। वार्ड 17 के पार्षद अर्जुन सोनकर ने बताया कि सोनिया रसोई से रोजाना वार्ड की बस्तियों और अन्य जगह कार्यकर्ता भोजन पहुंचा रहे हैं। साथ ही लोगों को बताया जा रहा है कि जिस किसी को भी आवश्यक चीजों की जरूरत हो वह कार्यकर्ताओं को बता सकते हैं।

इन चीजों की यथा संभव आपूर्ति की जाएगी। बुधवार को भी विभिन्न क्षेत्रों में भोजन सामग्री और राशन बांटा गया। इस व्यवस्था में महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, मोहन कुमार काला, नीरज नेगी, प्रकाश नेगी, अनिल थापा चटर्जी, आंशू रतूडी, गोपाल कृष्ण, कैलाश अग्रवाल, रवि शर्मा, मनीष, राजेंद्र मंमगई, काशी सोनकर, बिट्टू, रिक्की सोनकर, केतन सोनकर, राजू हलवाई, अरविंद, आशीष सोनकर, अश्वनी सोनकर आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें