फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सोनिया और रोशनी ने पदक जीत बढ़ाया मान

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। रांची में आयोजित हुई 60वीं नेशनल क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खाते में दो कांस्य पदक आए। प्रदेश के लिए सोनिया और रोशनी कलुरा ने एक-एक पदक जीत उत्तराखंड का मान बढ़ाया। उत्तराखंड स्पोर्ट्स एक्सीलेंस की सोनिया ने 10 किलोमीटर की दूरी 37 मिनट 06.04 सेकेंड में पूरा कर पदक जीता। वहीं, अंडर-18 बालिका वर्ग में उत्तरकाशी की रोशनी कलुरा ने चार किलोमीटर की दूरी 15 मिनट 18.58 सेकंड में पूरा कर कांस्य पदक जीता। दोनों एथलीट व उनके प्रशिक्षक लोकेश कुमार व मनोज चौहान को उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ की ओर से शुभकामनाएं दी गई। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें