युवा कल्याण परिषद उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री सुभाष बर्थवाल द्वारा रचित ‘बड़ा भैजी निशंक पोखरियाल’ गढ़वाली गीत का पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने विमोचन किया। गीत भी बर्थवाल द्वारा ही गाया गया है। बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में गीत का विमोचन करते हुए प्रीतम भरतवाण ने निशंक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। निशंक के जीवन पर बनाए गए इस गीत में उनके ग्रामीण परिवेश के संघर्ष से लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय तक के कार्यों को बताया गया है। गीत को नंदा कैसेट के डिजिटल चैनल और यूट्यूब पर रिलीज किया जा रहा है। कार्यक्रम में शादाब शम्स, बाल कृष्ण चमोली मौजूद रहे।