पिथौरागढ़ के गंगौलीहाट निवासी फौजी कमलदीप सिंह (40) रुड़की के एक होटल में मृत मिले। वह 14 जून से रोडवेज के समीप स्थित होटल में दस दिन के लिए ठहरा थे। ये भी पढे़ं...बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: वित्तीय अनियमितता से लेकर नियुक्ति पर भी पहले उठे थे सवाल, नहीं हुआ खुलासा दरवाजा नहीं खुलने पर कुंडी तोड़कर पुलिस अंदर घुसी। अंदर उनका शव बिस्तर में पड़ा था। साथ ही कुछ दवाई और शराब कमरे में मिली।