समाज कल्याण कर्मचारियों ने दी 82 हजार की धनराशि देहरादून। कोरोना महामारी के कारण देश में संकट की घड़ी में जिला समाज कल्याण कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी दिपांकर घिल्डियाल की पहल पर समस्त कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन पीएम केयर फंड में देने का फैसला किया। दिपांकर घिल्डियाल ने कहा कि जिला कार्यालय की तरफ से कुल 82 हजार रूपये की धनराशि जुटाई गई है। इसे पीएम केयर फंड में भेजा जा रहा है। कहा कि देश के मुश्किल हालातों में हर नागरिक का फर्ज बनता है कि वह अपना संभव सहयोग दे। गौरव