फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अब तक 185 जमाती हुए क्वारंटाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। दिल्ली समेत विभिन्न स्थानों से उत्तराखंड में प्रवेश कर चुके जमातियों को अब प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें एक-एक कर तलाश रही हैं। जिसके बाद कुछ लोगों को होम कवरेंटीन किया जा रहा है तो किसी को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। शुक्रवार को जिले में 64 और जमातियों को होम क्वारंटाइन किया गया है। जबकि दो और जमाती सुद्धोवाला क्षेत्र में संस्थागत क्वारांटाइन में रखे गए हैं। अब तक जिले में कुल 185 जमातियों को क्वेरनटाइन किया जा चुका है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कई टीमें जिले में विभिन्न जगह इनकी तलाश में जुटी है। बकायदा ब्लॉकवार घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। ताकि पता चल सके कि कहीं कोई जमाती तो नहीं है। वहीं, शुक्रवार तक जिले में कुल 185 जमातियों को क्ववारंटाइन किया गया है। बृहस्पतिवार को कुल 83 जमाती चिन्हित कर होम क्वारंटाइन किए गए थे। जबकि शुक्रवार को रायपुर क्षेत्र मैं 30 और नगरीय क्षेत्र में 34 लोग होम क्ववारंटाइन किए गए हैं। जबकि सुद्धोवाला में भी दो और लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन किया गया है। यहां पहले से 36 जमाती क्वारंटाइन हैं। आरोप हैं कि ये प्रशासन को सहयोग भी नहीं कर रहे हैं। कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश चौहान की ओर से इसकी सूची जारी की ग्सई हसि। प्रशासन ने अपील की है कि कोई भी जमाती अगर हाल में दिल्ली या अन्य जगह से लौटा है तो खुद इसकी जानकारी पुलिस-प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग को दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें