फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से बढ़ी ठंड, गंगोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी

Fri, 08 Nov 2019 09:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
गंगोत्री में हिमपात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली है। सुबह से ही प्रदेशभर में बादल छाए हुए हैं। वहीं मैदान में बूंदाबांदी और पहाड़ी इलाकों में बारिश से ठंड में भी इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन

गुरुवार सुबह गंगोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में भी बर्फबारी से मौसम सुहावना हो गया। वहीं, यमुनोत्री धाम में भी कोहरा छाया हुआ है। दोपहर बार केदारनाथ धाम में भी बर्फबारी से ठंड बढ़ गई।

निचले इलाकों में रिमझिम बारिश भी शुरू हो गई है। बता दें कि मौसम विभाग ने चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में 24 घंटों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट भी जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लो विजिबिलिटी के चलते देहरादून नहीं गई फ्लाइट 

दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के बीच संचालित हवाई सेवा को सर्दियां शुरू होने से पूर्व ही झटका लगा है। बुधवार को दिल्ली से पंतनगर पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट देहरादून में लो विजिबिलिटी के चलते उड़ान नहीं भरी पाई और सीधे दिल्ली लौट गई।
 
इससे देहरादून जाने वाले एयरपोर्ट पहुंच चुके यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पंतनगर एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह से धुंध छाए रहने से विजिबिलिटी 1500 मीटर के आसपास थी, जो दोपहर तक 2300 मीटर हो गई।
 
इससे विमान अपने निर्धारित समय 12:30 बजे से करीब दो घंटे लेट 2:20 बजे यहां पहुंचा। देहरादून में लो विजिबिलिटी के चलते आधे घंटे बाद विमान सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें