विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने एक तस्कर को 8.80 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने कैनाल रोड पर विद्यालय निकेतन के पास एक युवक को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा। पुलिस ने युवक को बुलाकर उसकी तलाशी ली। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि युवक के पास से 8.80 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू मिला। युवक ने अपना नाम विकासनगर के मेहूंवाला खालसा निवासी मोनिश बताया। बताया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी के आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। संवाद