फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 5.58 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sun, 11 Oct 2026 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के कुंजा ग्रांट निवासी इश्तकार को पुलिस ने 5.58 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि शनिवार रात पुलिस देहरादून-पांवटा राजमार्ग से कुंजा जाने वाले मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय के पास चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से स्मैक बरामद हुई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए स्मैक बेचता है। उसने स्मैक स्थानीय महिला से खरीदने की बात कही। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2018 में आबकारी अधिनियम और वर्ष 2020 में गोवंश संरक्षण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत भी प्राथमिकी दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें