विकासनगर। सहसपुर थाना पुलिस ने एक तस्कर को 2.34 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। सभावाला के पास एक मुखबिर ने पुलिस टीम को निर्माणाधीन दून- पांवटा फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग के पास एक तस्कर के देखे जाने की सूचना दी। पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की चेकिंग शुरू की। पुलिसकर्मियों ने एक बाइक सवार को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 2.34 किलोग्राम गांजा मिला। आरोपी ने अपना नाम जस्सोवाला निवासी सरजू बताया। बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। संवाद