विकासनगर। सहसपुर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को डेढ़ किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। बीते सोमवार को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। ढाकी गांव में नदी के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को प्लास्टिक के थैले के साथ देखा। पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति को बुलाया तो वह भागने लगा और उसे पकड़ लिया। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि पुलिस ने थैले की तलाशी ली तो उसमें से ढेड़ किलोग्राम गांजा मिला। व्यक्ति ने अपना नाम रामपुर कलां की चोई बस्ती निवासी हीरा लाल चौधरी बताया। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह चोरखाला निवासी सोमपाल से गांजा खरीद कर लाया है। वह नशे के आदी युवकों को गांजा बेचा करता है। पूर्व में सेलाकुई में गांजे के साथ पकड़े जाने पर जेल भी जा चुका है। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद