फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लालपुल, पथरीबाग और दून विहार में बनेंगे स्मार्ट वेंडिंग जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
Iडेढ़ करोड़ की आएगी लागत, स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाने के वर्कऑर्डर जारीI
विज्ञापन




छह नंबर पुलिया पर बने स्मार्ट वेंडिंग जोन की तरह दून में लालपुल, पथरीबाग और दून विहार में भी जल्द स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाले स्मार्ट वेडिंग जोन के लिए वर्कऑर्डर जारी हो गए हैं। जल्द ही वेंडिंग जोन बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन




दून में लंबे समय से स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाने की कवायद चल रही है। फिलहाल निगम निगम की ओर से रायपुर क्षेत्र के छह नंबर पुलिया पर स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाया गया है। इसकी तर्ज पर अन्य जगहों में भी स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाए जाने थे। लेकिन जगह की कमी के कारण अभी तक यह मूर्त रूप नहीं ले पाए थे। अब जगह चिह्नित होने के बाद बजट भी स्वीकृत कर दिया है। लालपुल, पथरीबाग और दून विहार में स्मार्ट वेंडिंग जोन के लिए वर्कऑर्डर जारी कर दिए हैं। इन तीनों जगहों पर सड़कों से रेहड़ी-फड़ हटने से जाम से मुक्ति मिलेगी। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि वर्कऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही स्मार्ट वेडिंग जोन बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें