फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: 40 लाख की स्मैक के साथ यूपी के तीन तस्कर गिरफ्तार

Tue, 08 Jan 2019 04:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
smack drugs
विज्ञापन

नशा कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए पुलभट्टा थाना पुलिस ने एओजी की मदद से तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों तस्कर यूपी से स्मैक की खेफ लेकर किच्छा में सप्लाई करते थे।

विज्ञापन


सोमवार देर रात रुद्रपुर एसओजी को पुलभट्टा थाना क्षेत्र में स्मैक तस्करी की सूचना मिली। सूचना पर एसओजी ने पुलभट्टा थाना पुलिस की मदद से क्षेत्र में दबिश देकर 360 ग्राम चरस के साथ यूपी के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार युवक बरेली से स्मैक की खेप लाकर किच्छा में सप्लाई करते थे। इस बार भी युवकों को किच्छा बॉर्डर पर किसी वाहन चालक को सप्लाई देनी थी। बरामद स्मैक की बाजार कीमत 40 लाख रुपए बतायी जा रही है।

वहीं रुद्रपुर में 5 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार किया गया है। काशीपुर रोड से पुलिस ने रम्पुरा निवासी युवक को 5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। सोमवार देर रात कोतवाली पुलिस गश्त पर थी। इसी बीच काशीपुर रोड पर पुलिया के नीचे एक संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस के रोकने पर भागने लगा। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा कर दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से पुलिस को 5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम राकेश निवासी रम्पुरा बताया। बताया कि वह स्मैक बेचने की फिराक में था। बाद में पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें