फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून अस्पताल की नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य में सुस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने सोमवार को स्त्री रोग विभाग की बिल्डिंग की जगह बन रही 500 बेड की नई बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में सुस्ती दिखने पर कार्यदायी संस्था से कार्य में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन


अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीजों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश चिकित्सकों को दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों के नमूना एकत्रीकरण के लिए न्यूमेटिक ट्यूब सिस्टम जल्द शुरू कराने पर काम हो रहा है। कहा कि न्यूमेटिक ट्यूब सिस्टम शुरू होगा तो इमरजेंसी से ओपीडी ब्लॉक तक मरीजों के सैंपल भेजे जाएंगे। मालूम हो कि अस्पताल में मरीजों को इमरजेंसी से ओपीडी तक अपने सैंपल खुद ही ले जाने पड़ रहे हैं।





जल्द शुरू होगी ओपीडी के बाहर फार्मेसी

दून अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि ओपीडी ब्लॉक के बाहर बने परिसर में फार्मेसी जल्द शुरू हो जाएगी। इससे ओपीडी परिसर में भीड़ कम हो जाएगी और मरीजों को राहत मिलेगी। ओपीडी ब्लॉक के बाहर मुख्य द्वार के निकट ही यह फार्मेसी शुरू हो रही है। इस जगह पर फुटओवर ब्रिज का रास्ता है। सीढ़ियां बनी हैं और लिफ्ट भी लगी है। यहां पर मरीजों का आना-जाना कम ही होता है। पुरानी बिल्डिंग से जो मरीज ओपीडी आते हैं वो सड़क का रास्ता पार न करके फुटओवर ब्रिज से होकर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें