फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: छह माह पुरानी गुमशुदगियों के बारे में छानबीन करने लगी पुलिस, दो दिन बाद होगा कंकालों का पोस्टमार्टम

Tue, 18 Oct 2022 09:37 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।

सार

हरिद्वार में रविवार देर रात सिडकुल थाना क्षेत्र के डेंसो चौक के पास एक खेत के नजदीक खाई में दो कंकाल मिले हैं। दोनों कंकाल युवक और युवती के हैं। दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने बताया कि जहां कंकाल मिले हैं, वहां पेड़ पर दो फंदे लटके मिले हैं।
विज्ञापन
हरिद्वार में खेत के पास मिले नर कंकाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिडकुल में डेंसो चौक के पास खाई में मिले कंकालों को पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। दो से तीन दिन बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल पुलिस पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है। छह माह पुराने गुमशुदगियों के मामलों की भी जांच की जा रही है। साथ ही पूरे प्रदेश में सूचना जारी की गई है। 

विज्ञापन


रविवार की रात सिडकुल में डेंसो चौक के पास युवक और युवती के कंकाल मिले थे। खाई के अंदर पेड़ पर दुपट्टे और गमछे के फंदे लटके हुए थे। एक फंदे पर युवती के बाल फंसे मिले थे। जबकि दोनों के शव सड़-गलने से हड्डियां नीचे गिरी मिली थी। कपड़े भी पूरी तरह से सड़गल गए थे। वहां ऐसा कुछ नहीं मिला जो पुलिस युवक-युवती की पहचान कर पाती। अब तक कोई ऐसा व्यक्ति सामने भी नहीं आया जो किसी युगल के लापता होने की सूचना दे। इसलिए पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। 

ये भी पढ़ें...केदारनाथ: प्रत्यक्षदर्शी ने बताई आंखों देखी, बोले- घने कोहरे के बीच हुए लगातार तीन धमाके, छा गया धुंए का गुबार
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे दोनों कंकालों को निकालने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भिजवा दिए थे। लेकिन अभी पोस्टमार्टम नहीं किया गया है। पुलिस इनकी पहचान कराने में लगी हुई है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि कंकाल निकलवाकर मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। सभी कोतवाली और थानों से भी पुराने गुमशुदगी के मामलों की जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें