फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: देहरादून में शराब पीकर चला रहे थे वाहन, छह लोग गए हवालात

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीकर वाहन चलाने पर छह लोगों को गिरफ्तार कर इनके वाहन सीज किए गए। साथ ही नियमों के उल्लंघन पर 14 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


शनिवार को परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ राजेंद्र विराटिया ने बताया कि कुठालगेट पर चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 14 लोगों का चालान किया गया। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने छह चालक भी मिले, जिन्हें गिरफ्तार कर इनके छह वाहनों को सीज कर दिया गया। साथ ही परमिट नहीं होने पर एक टैक्सी नंबर की गाड़ी को भी सीज किया। उन्होंने कहा कि मसूरी के अलावा आसपास के क्षेत्रों, चारधाम यात्रा मार्गों पर आने वाले दिनों में अभियान तेज किया जाएगा। अभियान में सीओ मसूरी अनुज कुमार, परिवहन कर अधिकारी एमडी पपनोई भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें