विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बेटे के ससुर, चाचा ससुर और अन्य पर बेटे और उन्हें पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ससुर समेत दो नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में हरबर्टपुर निवासी रुबी खान ने बताया कि 31 जनवरी को उनका बेटा कबीर घर अया। इस दौरान उसकी पत्नी किसी से बात कर रही थी। बेटे ने पूछा तो उसने झल्ला कर बेटे के बाल पकड़ लिए। उसकी बायीं आंख में नाखून मारा और फोन छीन लिया। बताया कि उनका बेटा अपने ससुराल चला गया। बेटे का फोन आया कि मम्मी ये लोग अभद्रता और गाली गलौज कर रहे हैं। वह बेटे के पास गई। वहां प्रवेज और अन्य चार-पांच लोग उनके बेटे को मार रहे थे। दोनों को ईंट और रॉड से पीटा। उन्होंने ससुर हुमायूं खान और प्रवेज समेत छह लोगों पर कार्रवाई की मांग की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि दो नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद