फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: SIR में आवासीय सोसाइटी और मोहल्लों में लगेंगे विशेष शिविर, तैयारियों को लेकर जिलाधिकारियों की बैठक

Sat, 23 May 2026 03:59 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारियों की बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि फील्ड विजिट के दौरान बीएलओ आईडी कार्ड पहनकर ही जाएं।

विज्ञापन
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की आवासीय सोसाइटी और मोहल्लों में चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए विशेष शिविर लगेंगे। बृहस्पतिवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों, ईआरओ, एईआरओ के साथ बैठक की।

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर को लेकर जिलों की तैयारियों और प्रशिक्षण को लेकर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन जिलों में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की तैनाती शत-प्रतिशत नहीं हुई, वहां जिलाधिकारी तत्काल राजनीतिक दलों से इस संबंध में बैठक कर बीएलए की तैनाती करवाएं। जहां बीएलए की तैनाती हो गई, वहां उनका प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए।

ये भी पढ़ें...SIR: उत्तराखंड की मतदाता सूची हुई फ्रीज, अभी नए वोटर नहीं बनेंगे, 15 सितंबर को प्रकाशित होने के बाद हटेगी रोक

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए जिन जिलों में बड़ी आवासीय सोसाइटी है, वहां नोडल अफसर तैनात कर शिविर लगाने के लिए रोस्टर तैयार किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि बीएलओ घर-घर भ्रमण के दौरान अनिवार्य रूप से ईसीआई का आईडी कार्ड पहनकर ही क्षेत्र में जाएं। बैठक में प्रशिक्षण मॉड्यूल का भी विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों के गणना प्रपत्र के प्रिंटिंग, लॉजिस्टिक एवं डिस्ट्रीब्यूशन प्लान का भी फीडबैक लिया। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें