फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक : 550 प्रतिष्ठानों के किए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण और देहरादून को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन का सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान जारी है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र के सभी 100 वार्डों में चल रहे अभियान के तहत अब तक 1776 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। कार्रवाई में 550 प्रतिष्ठानों के चालान कर 1.96 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि 532 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर नष्ट किया गया।अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने 50 सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की है। निरीक्षण के दौरान 762 प्रतिष्ठानों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग, भंडारण या वितरण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। प्रशासन के अनुसार अभियान का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाना और व्यापारियों एवं आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें