विकासनगर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया संयोजक सरदार सुरेंद्र सिंह ने श्रमिक कार्ड के नए पंजीकरण और नवीनीकरण की सत्यापन प्रक्रिया को सरल किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रक्रिया सरल होने से पात्र लोगों को बिना किसी परेशानी के इसका लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में जीएसटी में पंजीकृत ठेकेदारों के माध्यम से सत्यापन होता था। इससे छोटे स्तर पर भवन निर्माण और अन्य कार्यों में लगे वास्तविक श्रमिकों को कठिनाई होती थी। संवाद