फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलक्यारा सुरंग हादसा: एक साल बाद विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने कही मन की बात, सफल ऑपरेशन के पीछे बताई ये वजह

Fri, 29 Nov 2024 02:35 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

उत्तरकाशी में पिछले साल दीपावली के त्योहार के दिन सिलक्यारा सुरंग हादसा हुआ था, जिसके चलते सुरंग के अंदर फंसने से 41 श्रमिकों की दिवाली काली हो गई थी। 
विज्ञापन
अर्नोल्ड डिक्स - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिलक्यारा सुरंग हादसे के एक साल बाद अंतरराष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने अपने मन की बात कही। डिक्स ने कबूल किया कि सिलक्यारा सुरंग ऑपरेशन तकनीकी विशेषज्ञता से ज़्यादा विश्वास पर आधारित था।

विज्ञापन


सिलक्यारा सुरंग खोदने वाले अर्नोल्ड डिक्स ने यह साहसिक वादा किया था कि उत्तराखंड में निर्माणाधीन सिल्कयारा बेंड-बरकोट सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को क्रिसमस तक सुरक्षित बचा लिया जाएगा, जिससे संकट के समय हर भारतीय में उम्मीद जगी थी।

तकनीकी विशेषज्ञता से ज़्यादा विश्वास पर था आधारित
पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने एक साल बाद सिलक्यारा हादसे को लेकर जिक्र किया। चमत्कारी उपलब्धि के एक साल बाद, डिक्स ने कबूल किया कि लोगों को सफलतापूर्वक बचाने का कोई रिकॉर्ड नहीं है, उनकी तकनीकी विशेषज्ञता से ज़्यादा विश्वास पर आधारित था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब केवल अधिकृत ढाबों पर ही रुकेंगी रोडवेज बसें, नियम न मानने पर ड्राइवर-कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

चारधाम सड़क परियोजना में यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन 4.5 किमी लंबी सिलक्यारा पोलगांव सुरंग में गत वर्ष दीपावली के दिन 12 नवंबर को तड़के 4-5 बजे उस समय भूस्खलन वाला हादसा हुआ था, जब श्रमिक रात की शिफ्ट खत्म कर दिवाली के दिन बाहर आने वाले थे। भूस्खलन के कारण सुरंग का मुंह बंद होने से 41 श्रमिक अंदर फंस गए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें