फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: समाल्टा गांव में एक दिन के प्रवास पर पहुंचे सिलगुर और विजट महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिलगुर और बिजट महाराज रविवार को बमराड मंदिर से समाल्टा गांव में एक दिन के प्रवास पर पहुंचे। वे समाल्टा निवासी महेंद्र सिंह तोमर के घर ठहरे हैं। देवता के आगमन पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने देव दर्शन कर परिवार में सुख-शांति की कामना की।

महेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि शिलगुर और बिजट महाराज उनके परिवार और गांव के कुल देवता हैं। बताया कि आराध्य देव के प्रति गांव के सभी लोगों में बड़ी आस्था है। खत समाल्टा के सदर स्याणा अर्जुन सिंह तोमर ने बताया कि शिलगुर, बिजट महाराज के दर्शन कर समस्त खत वासियों के परिवार में सुख और समृद्धि की कामना की गई। बजीर मातवर सिंह तोमर ने कहा कि विधि-विधान से पूजा अर्चना के बाद देवता ने घर में प्रवेश किया। देव दर्शन के लिए आए हुए सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। देव पालकियां 15 अप्रैल को वापस अपने धाम बमराड मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष केशर सिंह चौहान, सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान, अतर सिंह चौहान, सरदार सिंह तोमर, केशव राम जोशी, महेंद्र रावत, केशर सिंह तोमर, शूरवीर चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें