फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: बीमार को स्ट्रेचर से आठ किमी पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल, दो सीएम ने की घोषणा फिर पिनाऊं में सड़क नहीं

Fri, 08 May 2026 10:58 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल (चमोली)

सार

पिनाऊं गांव के बीमार केशर सिंह को स्ट्रेचर से आठ किमी पैदल चलकर ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। दो मुख्यमंत्रियों की ओर से घोषणा किए जाने के बाद भी यहां सड़क नहीं पहुंच पाई। 
विज्ञापन
बीमार को स्ट्रेचर से अस्पताल ले जाते - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मेजर देव सिंह दानू के गांव पिनाऊं में सड़क नहीं होने का खामियाजा यहां के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। यहां अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर ग्रामीण केशर सिंह दानू (68) को गांव के लोगों ने स्ट्रेचर से आठ किमी पैदल चलकर घेस सड़क तक पहुंचाया। यहां निजी वाहन से अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


2015- 16 में स्वीकृत 23 किमी धुराधारकोट- वांक- पिनाऊं सड़क 10 साल बाद भी नहीं बनी। इस सड़क की दो- दो मुख्यमंत्री ने घोषणा की उसके बाद भी सड़क नहीं बनी। इस सड़क की 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत व 2018 में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने घोषणा की थी। 

लोग परेशान, नहीं हो रहा समाधान
बीडीसी मेंबर प्रदीप दानू ने बताया कि पिनाऊं गांव के मुकेश सिंह, महिपाल सिंह, कुंदन सिंह, लखपत सिंह, लक्ष्मण सिंह, रमेश सिंह आदि ने बीमार केशर सिंह को स्ट्रेचर से आठ किमी पैदल चलकर घेस सड़क में लाए। केशर सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: टिहरी झील में बोटिंग कर सकते हैं पीएम मोदी, चुनावी साल से पहले प्रस्तावित जनसभा के कई मायने

उन्होंने बताया कि सड़क नहीं होने से यहां के बीमार व गर्भवती महिला को डंडी या स्ट्रेचर से अस्पताल ले जाने में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन दो मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी सड़क नहीं बनी।
विज्ञापन


इस सड़क की फाइल पर वन भूमि पत्रावली निस्तारण के बाद आगे की कार्रवाई होनी है। इस बारे में लोनिवि को तेजी से काम करने के लिए पुन: निर्देश दिए जाएंगे। -भूपाल राम टम्टा, विधायक थराली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें