फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर में बेटे ऋतिक के अंतिम दर्शन के लिए एंबुलेंस में पहुंचीं बीमार मां

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना में बीते शनिवार को डूबा ऋतिक उपाध्याय निवासी कलानीछीना, जिला पिथौरागढ़ दो भाइयों में छोटा था। बीते साल जुलाई में ही उसकी लांघा रोड स्थित कंपनी में नौकरी लगी थी। ऋतिक की मां विमला देवी बीमार हैं, उनका दिल्ली में इलाज चल रहा है। वह रविवार को बेटे के अंतिम दर्शन के लिए एंबुलेंस से डॉक्टरगंज स्थित मोर्चरी पहुंचीं। बेटे का शव देख बिलख-बिलख कर रोने लगीं। पिता ने खुद को किसी तरह संभाला।
विज्ञापन


ऋतिक के पिता कमलेश उपाध्याय गांव में ही ढाबा चलाते थे, लेकिन दोनों बेटों की नौकरी में लगने के बाद से उन्होंने ढाबा बंद कर दिया था। वहीं, हादसे के शिकार हुए संदीप राणा निवासी जयनगर, छतरपुर जिला ऊधमसिंहनगर चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। पिता दीवान सिंह राणा रूद्रपुर ऊधमसिंहनगर स्थित कंपनी में काम करते हैं। इससे पहले संदीप नोएडा यूपी स्थित कंपनी में काम करता था। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।

दोस्तों को संदीप और ऋतिक को न बचा पाने का मलाल
संदीप और ऋतिक के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे अभिषेक, सोनू, भीम ने बताया कि संदीप और ऋतिक पहले ट्यूब के सहारे नदी में उतरे और ट्यूब के सहारे लौट गए। उनके साथ प्रकाश भी था। फिर तीनों बिना ट्यूब के नहाने लगे। इस बीच तीनों गहरे पानी में एक-एक कर डूबने लगे। सभी ने एकजुट होकर किसी तरह प्रकाश को बचा लिए, लेकिन संदीप और ऋतिक देखते-देखते ही गहरे पानी में समा गए। दोस्तों का कहना है कि संदीप और ऋतिक को न बचा पाने का मलाल उन्हें जीवनभर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें