फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 16 अक्तूबर से शुरू होगा साइबेरियन पक्षियों के आने का सिलसिला, आसन झील में शुरू होगी बोटिंग

Tue, 14 Oct 2025 03:04 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

रामसर साइट आसन कंजर्वेशन पार्क में 16 अक्टूबर से साइबेरियन पक्षियों के आने का सिललिसा शुरू हो जाएगा। आसन झील में बोटिंग शुरू होगी।

विज्ञापन
साइबेरियन पक्षियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की पहली रामसर साइट आसन कंजर्वेशन पार्क में साइबेरियन पक्षियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। झील पर बने टापुओं पर रुडी शेलडक (सुर्खाब) के झुंड गुनगुनी धूप के बीच पानी में अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं। 16 अक्तूबर से आसन झील को बोटिंग के लिए खोल दिया जाएगा। ऐसे में पर्यटक और पक्षियों को निहारने के शौकीन करीब से उनके दीदार कर पाएंगे।

आसन कंजर्वेशन पार्क साइबेरियन पक्षियों के लिए मशहूर है। यहां रामसर साइट की जैव विविधता और शांति साइबेरियन पक्षियों को खूब भाती है। यही कारण है करीब 4500 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर साइबेरियन पक्षी आसन झील पहुंचते हैं।

अक्तूबर माह से झील में साइबेरियन पक्षियों के आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। करीब 141 प्रजातियों के पांच हजार से अधिक पक्षी झील में पहुंचते है। मार्च से पक्षियों के लौटने का सिलसिला शुरू होता है।

आसन कंजर्वेशन रिजॉर्ट के प्रबंधक अनिल नौटियाल ने बताया कि 16 अक्तूबर से आसन झील में बोटिंग शुरू हो जाएगी। बोट की मरम्मत और रंग रोगन का कार्य जोरों पर चल रहा है। वन दरोगा और पक्षी अवलोकन विशेषज्ञ प्रदीप सक्सेना ने बताया कि आसन रामसर साइट में साइबेरियन पक्षी के आने का सिलसिला शुरू हो गया। कई प्रजाति के साइबेरियन पक्षी रामसर साइट पर पहुंचे हैं।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: प्रधानाचार्य सीमित विभागीय परीक्षा फिर हो सकती है स्थगित, कोर्ट के आदेश पर स्थिति स्पष्ट नहीं

इन प्रजातियों के पक्षियों के होते है दीदार

रुडी शेलडक, ब्लैक स्टॉर्क, गूजेंडर, स्नोई ब्राउड फ्लाई कैचर, चेस्टनट हेडेड टेसिया, पलाश फिश ईगल, वाल क्रीपर, चीनी रूबीथ्रोट, सिल्वर-ईयर्ड मेसिया, रिवर टर्न, कानल ग्रीन शैंक, रूफस-बेलिड निल्टवा, स्टेपी ईगल, स्लेटी ब्लू फ्लाई कैचर, ग्रे-बिल्ड टिसिया, ब्राउन डिपर, रूफस जार्जेट फ्लाईकैचर, स्पाॅटेड फ्राकटेल, नार्दन शावलर, गैडवाल, यूरेशियन विजन, इंडियन स्पाॅट बिल्ड डक, रेड क्रेस्टेड पोचार्ड, टफ्ड डक, लिटिल ग्रेब आदि।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें