फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में आधा हुआ गन्ना भुगतान, आंदोलन करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। कोरोना काल मे किसानों ने ही अब तक देश की अर्थव्यवस्था को सहारा दिया और किसान ही अब परेशान हैं। इस चिंता के साथ शुरू हुई भाकियू(तोमर) के पदाधिकारियों की बैठक में गन्ना भुगतान का मुद्दा गुंजा। बताया कि अभी तक प्रदेश में गन्ना किसानों को केवल आधा भुगतान ही मिला है। जबकि, अब अगली बुआई की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। प्रदेश अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने बताया कि देहरादून के किसानों के लिए पहले डोईवाला चीनी मिल के जीएम से बात की गई। मगर उन्होंने भी भुगतान करने में असमर्थता जताई। कहा कि शासन कोई निर्णय लेगा तभी भुगतान हो सकता है। इसी तरह डीसीओ देहरादून ने भी शासन से बात करने का आश्वासन दिया। इसके बाद सचिव गन्ना से पूरे प्रदेश के सम्बंध में बात की गई। उन्होंने जल्द भुगतान का आश्वासन तो दिया है। मगर अस्वाशन से कुछ नहीं होगा किसानों को भुगतान जल्द होना चाहिए। शर्मा ने कहा कि अगर किसानों को भुगतान जल्द नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। मंगलवार को हुई बैठक में नरेंद्र सिंह चौहान, भगवान सिंह, चमन सिंह आदि उपस्थित रहे। -----// ये है प्रदेश में भुगतान की स्थिति डोईवाला शुगर मिल- एक फरवरी तक का लक्सर शुगर मिल-15 फरवरी तक का लिब्बरहेड़ी शुगर मिल-11 फरवरी तक का इकबालपुर शुगर मिल-15 फरवफी तक का बाजपुर शुगर मिल-26 जनवरी तक का नादेही शुगर मिल-31 जनवरी तक का
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें