फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

विज्ञापन
पटेल नगर अमर उजाला कार्यालय के समीप  श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा
विज्ञापन
देहरादून। लालपुल-कारगी मार्ग पर इंडस्ट्रियल एरिया में गोयल परिवार की ओर से श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। इससे पहले कलश यात्रा निकाली गई। यहां छह जनवरी तक कथा चलेगी। गोयल परिवार की ओर से स्व. संदीप गोयल की पुण्यतिथि पर श्रीमद्भागवत कथा कराई जा रही है। बुधवार को सहारनपुर रोड स्थित श्री आदर्श मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद कथाव्यास आचार्य श्यामसुंदर गौतम ने कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि जो सच्ची श्रद्धा से भागवत सुनता है उसे 18 पुराणों का फल प्राप्त होता है। फिल्म में जो आता है वह बच्चों के दिमाग में छप जाता है, इसलिए बच्चों को अध्यात्म वाली फिल्म दिखाएं। कथा कदम-कदम पर हमें संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि जो सच्चे मन से कथा सुनता है उनके हृदय में भगवान विराजते हैं। सनातन की खूबसूरती यही है कि हम मूर्ति में तो भगवान को देखते ही है इसके अलावा अपने घर में भी माता-पिता, दादा-दादी को भी नारायण के रूप में देखते हैं। कथा में आचार्य ने श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी, श्रीमन नारायण नारायण हरी हरी.. समेत सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कुसुमलता गोयल, शिखा गोयल, अभय गोयल, मानसी गोयल आदि मौजूद रहे।

पटेल नगर अमर उजाला कार्यालय के समीप  श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें