खाटु श्याम मंदिर के लिए जमीन दान देने पर श्री रामलाल धर्मशाला ट्रस्ट ने सुधीर महावर को सम्मानित किया। वहीं विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विकासनगर में श्री खाटु श्याम सेवा मंडल को भूमि दान करके सुधीर महावर ने मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त किया है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष कमल मित्तल, ट्रस्टी धर्मपाल कश्यप, अजय यादव, राजेंद्र नेगी, नरेंद्र पटेल ,केशव राणा, अरुण मित्तल, श्री खाटू श्याम सेवा मंडल से महेश गर्ग, मनन अग्रवाल, अरविंद महावर आदि मौजूद रहे।
सनातन धर्म मंदिर में भागवत कथा शुरू
चकराता। छावनी बाजार स्थित सनातन धर्म मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुरू हुआ। पूर्व जिला न्यायाधीश उत्तरकाशी इंद्र कुमार मल्होत्रा की ओर से कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथावाचक महात्मा आत्मानंद ने कहा कि सभी को भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। भागवत कथा मनुष्य का कल्याण करती है। कथा भगवत प्राप्ति का रास्ता प्रशस्त करती है। इस मौके पर पूर्व सदस्य कैंट बोर्ड अंजुला जैन, आशा अरोड़ा, जयपाल सिंह चौहान, सरला महेश्वरी, आशा चांदना, ऊषा मोहल, पुष्पा सेठ आदि मौजूद रहे।