I
I
I
Iबैडमिंटन चैंपियनशिप में नोएडा और देहरादून जोन के हुए मैचI
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में चल रही सीबीएसई क्लस्टर (19) बैडमिंटन चैंपियनशिप में बाल भारती पब्लिक स्कूल नोएडा, श्रीराम स्कूल दयालबाग आगरा और डीपीएस रानीपुर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।
मंगलवार को नोएडा एवं देहरादून जोन के 300 स्कूलों से 2000 से अधिक छात्रों के अंडर-14 अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग के मैच हुए। विभिन्न वर्गों में सेंट जोंस मेरठ, स्टेप बाई स्टेप जीबी नगर, द ऐशियन स्कूल फिरोजाबाद, रेयान इंटनेश्नल ग्रेटर नोएडा, कृष्णा पब्लिक स्कूल मेरठ, लोटस वैली नोएडा, ज्ञानदीप सिखोहाबाद, हिमगिरी एडवांस स्कूल रुड़की हरिद्वार, आरएएन स्कूल रुद्रपुर, प्रेजिडियम राजनगर गाजियाबाद, एसएजे स्कूल वसुंधरा गाजियाबाद, बीएसएम स्कूल करनाल, सरला चोपड़ा स्कूल नोएडा ने प्री-क्वाटर में जगह बनाई। इस मौके पर सीबीएसई देहरादून के रीजनल ऑफिसर मनीष अग्रवाल, प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा आदि मौजूद रहे।