I
IIश्री महंत इंदिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग ने एक ही दिन में दो टीवीआर प्रोसीजर सफलतापूर्वक की है। ट्रांसकेथेटर एओर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट (टीएवीआर) तकनीक विश्वविख्यात अत्याधुनिक हृदय उपचार प्रक्रियाओं में से एक है, जिसे बिना चीरा लगाए मरीजों का वाल्व बदलने के लिए उपयोग किया जाता है। पिछले चार महीनों में यहां 12 से अधिक टीवीआर प्रोसीजर सफलतापूर्वक किए गए हैं। वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सलिल गर्ग और विभागाध्यक्ष डॉ. साहिल महाजन ने बताया कि इस तकनीक से मरीजों को चार दिन के भीतर अस्पताल से छुट्टी मिल जाती है। यह सुविधा सीजीएचएस, ईसीएचएस, गोल्डन कार्ड और ईएसआई योजनाओं के तहत भी उपलब्ध है। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल मरीजों के लिए उच्च स्तरीय उपचार का केंद्र बनता जा रहा है। I