देहरादून। पटेल नगर स्थित श्री श्याम सुंदर मंदिर में श्रीकृष्ण छठी उत्सव का आयोजन किया गया। भजन गायकों तेजेंद्र हरजाई, गौरव कोहली, चंद्र मोहन आनंद आदि ने कन्हैया-कन्हैया पुकारा करेंगे, कभी राम बन के कभी श्याम बन के चले आना प्रभु जी चले आना, सावरे से मिलने का सत्संग ही बहाना है समेत अन्य भजनों से सबका मन मोह लिया। आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान अवतार मुनियाल, महामंत्री गोविंद मोहन, मनोज सूरी, साक्षी वर्मा, कृष्ण कोहली, पीहू टुटेजा आदि मौजूद रहे।