फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नोट दिखाया, बातों में उलझाया, ऐंठ लिए सोने के कंगन

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में ठगों ने एक वृद्धा को 500 रुपये का नोट दिखाकर बातों में उलझाया और उनके हाथों से सोने के कंगन उतरवाकर चंपत हो गये। घटना उस समय हुई जब महिला सुबह घर से सत्संग के लिए जा रही थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बाइक सवार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।पुलिस को दी तहरीर में शास्त्री नगर डांडा, हरिद्वार रोड निवासी धनमती देवी ने बताया कि 16 जुलाई की सुबह करीब 7:30 बजे वह बाईपास रोड स्थित निरंकारी भवन में सत्संग के लिए पैदल जा रही थी। जब वह शास्त्री नगर के आगे श्री टावर के निकट पहुंची, तभी बाइक पर सवार दो युवक उनके पास आए। महिला के अनुसार एक युवक ने सफेद कपड़े पहन रखे थे, जबकि दूसरा टी-शर्ट में था और भारी शरीर का था। दोनों ने उन्हें 500 रुपये का नोट दिखाया और बातचीत में इस तरह उलझाया कि वह उनकी बातों में आ गई। इसी दौरान आरोपियों ने धोखे से उनके हाथों में पहने सोने के कंगन उतरवा लिए और मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद जब महिला को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने आसपास लोगों से मदद मांगी, लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुके थे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि यदि दोनों युवक सामने आएं तो वह उन्हें पहचान सकती हैं।नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे कैमरों के जरिये बाइक सवार ठगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें