फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, फंसे तीन लोगों को फायर ब्रिगेड ने सुरक्षित निकाला

Thu, 08 Aug 2024 09:58 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। घर में फंसे तीन लोगों को फायर ब्रिगेड ने सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली रुड़की क्षेत्र की अरोड़ा कॉलोनी स्थित एक घर में तड़के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की वजह से हुए धुएं में घर के तीन लोग फंस गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया और तीनों सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। 

विज्ञापन


रुड़की फायर स्टेशन को बृहस्पतिवार तड़के 4:38 बजे सूचना मिली कि अरोड़ा कॉलोनी गली नंबर 4 सोनालीपुरम में अपर्णा तोमर के मकान में आग लगी है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के लीडिंगमैन अतर सिंह राणा ने बताया कि घर के स्टोर में समरसेबल के स्टार्टर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी थी।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: पर्वतीय जिलों में सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट का उत्साह, कई जगह ग्रिड फुल, इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मांगा बजट
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूरे घर में धुआं भरा हुआ था। अंधेरा होने के कारण घर के अन्दर प्रवेश करना काफी मुश्किल था। काफी प्रयास के बाद टीम आग बुझाते हुए अंदर पहुंची। मकान में फंसे किरायेदार शुभम शुक्ला, उनकी माता और बहन को सुरक्षित बाहर निकाला गया। समय रहते आग पर काबू पाने से कोई जनहानि नहीं हुई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें