जौनसार बावर की पहली फिल्म मेरे गांव की बाट की शूटिंग झुसौ भाखरौ गांव में की गई। जहां फिल्म के मुख्य अभिनेता अभिनव चौहान और अभिनेत्री प्रियंका तोमर पर कई दृश्य फिल्माएं गए। फिल्म निर्देशक अनुज जोशी ने कहा है कि जौनसार बावर की लोक संस्कृति पर आधारित यह फिल्म अद्भुत होगी। फिल्म में गांव के आसपास मटर की खेती, हल चलाते हुए लोग, पेड़ से सेब तोड़ने के दृश्य फिल्माएं गए हैं। फिल्म में बाल कलाकार के रूप में मास्टर तनिष्क चौहान, आरुषि चौहान, गुड्डू फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं।