जर्मनी में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में स्वर्ण समेत दो पदक जीतने वाली युवा निशानेबाज देवांशी राणा का देश वापसी पर भव्य स्वागत किया गया।
उत्तराखंड निवासी देवांशी के पिता जसपाल राणा और दादा नारायण सिंह राणा भी अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज रहे हैं।
देवांशी ने सुरेश चौधरी के साथ स्वर्ण पदक और मनु भाकर व महिमा अग्रवाल के साथ कांस्य पदक जीता था।