रोहित ने गौला तट पर तमंचा चलाना सीखा
पुलिस के अनुसार रोहित ने पहले तमंचे की व्यवस्था की और फिर गौला नदी के किनारे एकांत में तमंचे को चलाना सीखा लेकिन नया शूटर होने के कारण जब उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया तो घबरा गया और हड़बड़ाहट में अपना मोबाइल कार में ही छोड़ आया।
आकाश और रोहित बचपन के दोस्त
हत्या के बदले कुछ नहीं मिला दोनों को
रोहित और आकाश ने जुर्म की दुनिया में कदम रखते समय सोचा था कि वह लाखों के मालिक बन जाएंगे लेकिन उन्हें पैसे भी नहीं मिले और उल्टा जेल जाना पड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपी साजन ने दोनों को हत्या के बदले रुपये देने थे लेकिन वह हत्या के बाद पुलिस की गिरफ्त में आ गया। साजन के गिरफ्तार होने के बाद दोनों को पैसे भी नहीं मिले बल्कि पुलिस के हत्थे चढ़ गए।