नेहरू कॉलोनी स्थित सनातन धर्म मंदिर में महिला समिति की ओर से आयोजित श्री शिव महापुराण कथा महा
देहरादून। सनातन धर्म मंदिर में शिव महापुराण के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। सोमवार को नेहरू कॉलोनी स्थित सनातन धर्म मंदिर से कलश यात्रा शुरू होकर सब्जी मंडी होते हुए वापस मंदिर पहुंची। इस दौरान मंदिर में रुद्राभिषेक कर कलश स्थापित किया गया। कलश यात्रा में बैंड बाजों की धुन पर भक्त खूब झूमे। कथा के शुभारंभ पर आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं ने कहा कि शिव का अर्थ है कल्याण। जहां शिवपुराण का आयोजन हो वहां पूरे क्षेत्र का कल्याण हो जाता हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु ने हमें अमूल्य जीवन प्रदान किया है। हमारा कर्म दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत होना चाहिए। इस अवसर पर सतीश बाली, अलका दत्ता, शमशेर दत्ता, बीना तनेजा, प्रेम तनेजा, स्वीटी जोली, सुनील जोली, सीमा वालिया आदि मौजूद रहे। संवाद