त्यूणी। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने के बाद त्यूणी पहुंचीं शिल्पा चौहान का व्यापार मंडल व ग्रामीणों ने पूरे उत्साह व हर्ष के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीण रावत ने कहा कि उनका आईएएस बनना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात उन्होंने रायगी मंदिर पहुंचकर अपने ईष्ट देव शेड कुडिया महाराज के मंदिर में माथा टेककर महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान चतर सिंह चौहान, बलवीर सिंह चौहान, विनोद चौहान, मनोज शोक्टा, नारायण चंद शर्मा, जयलाल शर्मा, जगदीश डोभाल, वीरेंद्र चौहान, संजय चौहान, तिलक राणा, कृपाल राणा, रामानंद शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद