फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 30 जून को नवनिर्मित मंदिर में विराजमान होंगे शिलगूर महाराज

Fri, 30 May 2025 01:54 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
खत बमटाड के 24 गांवों के ग्रामीणों की मौकाबाग थात में महापंचायत हुई। महापंचायत में 150 वर्ष बाद आयोजित किए जा रहे शिलगूर महाराज के शाही स्नान व नवनिर्मित मंदिर में विराजमान होने के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए विस्तार से चर्चा की गई। महापंचायत में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने तय किया कि क्षेत्रवासी 27 जून को शिलगूर महाराज के देव चिह्नों को लेकर हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे। 28 जून प्रातः काल के समय देव चिह्नों को शाही स्नान कराया जाएगा। इसके पश्चात देव यात्रा हिमाचल प्रदेश के चूड़ाधार के लिए प्रस्थान करेगी। रात्रि विश्राम के बाद 29 जून को प्रातः मंदिर में देव चिह्नों को शाही स्नान कराया जाएगा। 29 जून को फेडूलानी में रात्रि विश्राम के बाद 30 जून की सुबह फेडूलानी से मोकाबाग स्थित नवनिर्मित शिलगूर महाराज मंदिर तक पदयात्रा करके मंदिर में देव चिह्नों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। महापंचायत की अध्यक्षता कर रहे खत बमटाड के सदर स्याणा मातबर सिंह तोमर व बुध सिंह तोमर ने बताया कि मौकाबाग थात में ऐसा अवसर डेढ़ सौ साल बाद आएगा। जिसके कारण क्षेत्र में हर्षोल्लास का वातावरण है। उन्होंने बताया कि देवता के मंदिर में प्रवेश के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहेंगे। अजब सिंह नेगी, किशन सिंह तोमर, अतर सिंह तोमर, आनंद सिंह तोमर, वीरेंद्र सिंह तोमर, इंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें