फोटो...
सेलाकुई। सहसपुर क्रिकेट क्लब की ओर से सहसपुर स्थित खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में शंकरपुर और तिमली ने अपने मुुकाबले जीते। मंगलवार को प्रतियोगिता का पहला मैच शंकरपुर और रामपुर के बीच खेला गया। शंकरपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 120 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामपुर की टीम 106 रन ही बना पाई। शंकरपुर की टीम ने 14 रनों से विजयी रही। प्रतियोगिता का दूसरा मैच तिमली और खुशहालपुर मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते तिमली की टीम ने दस ओवर में 94 रन बनाए। जवाब में खुशहालपुर की टीम दस ओवर में 80 रन ही पाई। तिमली की टीम 14 रनों से विजयी रही। इस मौके पर सोहेल, फिरोज, अंकित, साजिद आदि उपस्थित रहे। संवाद