फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 23 साल से दून में शहनवाज बना रहे रावण और कुंभकर्ण का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
Iदून में काम खत्म करने के बाद वह राज्य के कई हिस्सों में बनाते हैं पुतलाI
विज्ञापन




दून में शहनवाज पिछले 23 साल से रावण का पुतला बना रहे हैं। दशहरा महोत्सव से एक माह पहले ही शहनवाज अपने साथियों के साथ दून आकर इसकी तैयारी शुरू कर देते हैं। शहनवाज की तीन पीढ़िया दून में रावण का पुतला बनाती आ रही हैं।

मुजफ्फरनगर के शिव चौक के रहने वाले शहनवाज खुद पिछले 23 साल से रावण का पुतला बना रहे है। यही नहीं रावण के साथ ही कुंभकर्ण और मेघनाथ के भी पुतले बनाते है। शहनवाज ने बताया कि दशहरा महोत्सव से पहले ही वह अपने दस साथियों के साथ दून आ जाते हैं। दून में काम खत्म करने के बाद वह टिहरी के साथ ही उत्तराखंड के कई हिस्सों में रावण के पुतले बनाते हैं। इस बार उन्होंने 50 से 60 फीट तक के रावण के पुतले बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




I
I

Iरावण को पहनाई जाएगी सूरत की ड्रेसI



शहनवाज ने बताया कि रावण के पुतले बनाने का काम दशहरे से करीब एक माह पहले की शुरू कर दिया जाता है। इस बार रावण को कपड़े की ड्रेस पहनाई जाएगी। ड्रेस सूरत से मंगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें